इंदौर

लड़कियों के सामने गंदी हरकतः बस स्टॉप पर हस्तमैथुन करता था युवक, नाबालिग ने बना लिया VIDEO, आरोपी गिरफ्ता

इंदौर न्यूज़ धमाका // इंदौर जोन 4 के डीसीपी राजेश सिंह ने बताया कि उनके पास कुछ नाबालिग युवती पहुंची थी, जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह घर जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़ी रहती है, तो एक युवक उन्हें परेशान करता है. युवक गंदे इशारे कर अपना गुप्तांग बाहर निकालकर वहीं हस्तमैथुन करता था और फरार हो जाता है. युवतियों ने वीडियो भी दिखाए.

युवतियों की शिकायत पर पुलिस तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन इसका कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को युवक का फोटो भेजकर उसे पकड़ने के निर्देश दिए. जिसके बाद जुनी इंदौर थाना पुलिस को एक ऐसे ही युवक की सूचना मिली थी, सूचना के आधार पर  पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की पहचान मुकेश कारपेंटर के रूप में हुई है. डीसीपी राजेश कुमार सिंह की माने तो युवक अपराधिक प्रवृत्ति का है, जो इस तरह के इशारे कर रहा था, फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!