आगराउत्तरप्रदेश

यूपी में सीएम बघेल घर-घर जाकर मांग रहे वोट: आगरा में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कर रहे चुनाव प्रचार, आम लोगों से की बातचीत

आगरा न्यूज़ धमाका // उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा, जिसमें पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 सीटें शामिल हैं. इसके लिए भाजपा के तमाम नेता डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं. इसी कड़ी में छत्तासगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगरा पहुंचे हैं.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगरा कैंट विधानसभा में डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं. कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग कर रहे हैं. कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव जिताने की अपील कर रहे हैं. इस दौरान सीएम भूपेश बघेल को देखकर जनता में उत्साह देखने को मिला.

सीएम बघेल कांग्रेस प्रत्याशी सिकंदर वाल्मीकि के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं. बाजार और सड़कों पर सीएम बघेल लोगों से घूम-घूमकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मदतान करने की अपील कर रहे हैं. सीएम भूपेश बघेल इस्त्री वाले से भी इस दौरान बात कर वोट की अपील की.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!