मध्यप्रदेश

पत्नी की काट दी नाकः पति ने चरित्र संदेह में सब्जी काटने वाली छुरी से काटी नाक, जान से मारने की धमकी भी दी

शिवपुरी न्यूज़ धमाका // खबर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से है। यहां पति ने चरित्र संदेह में पत्नी की नाक काट दी। पति ने सब्जी काटने वाली छुरी से से नाक काट दिया। साथ ही महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति  के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शिवपुरी जिले के बैराड़ कस्बे में थाने के सामने रहने वाली एक महिला रेखा जाटव की उसके पति ने उसके चरित्र पर संदेह के चलते उसकी नाक सब्जी काटने वाली छुरी से काट दी। पुलिस में मामले की शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी पति बंटी जाटव के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

वहीं पीड़िता का कहना है कि उसका पति बंटी घर आया और मुझसे बोला कि तू दूसरों के पास क्यों जाती है। इतना कहते हुए उसने छुरी से मेरी नाक काट दी और हाथ की अंगुलियों को भी काटने का प्रयास किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!