रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ झारखंड में शराब की बिक्री बढ़ाने में करेगा मदद , मंत्री कवासी लखमा बोले- हम मदद के लिए तैयार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ की नई शराब नीति झारखंड सरकार को पसंद आई है. छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कंपनी लिमिटेड कंसल्टेंसी अब झारखंड में सेवाएं देगी. छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अब झारखंड में भी शराब की खरीदी व बिक्री को लेकर नई नीति लागू की जा सकती है.

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि हमारी सरकार के अधिकारियों से झारखंड सरकार की बातचीत हो रही है. वहां छत्तीसगढ़ की शराब नीति को लागू किया जा सकता है. हमारी सरकार झारखंड सरकार की मदद के लिए तैयार हैं.

छत्तीसगढ़ आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि झारखंड सरकार ने छत्तीसगढ़ की बहुत सी योजनाओं को सराहा है. यदि वे मदद मांगे तो हम करेंगे, सुझाव भी देंगे. ऐसी जानकारी है झारखंड सरकार शराब नीति को लेकर हमसे मदद लेगी. झारखंड सरकार की हमारे अधिकारियों से बात हो रही है. नियमानुसार जो भी संभव मदद होगी की जाएगी.

छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा ही अंग्रेजी और देशी शराब की बिक्री की जा रही है. नई सरकार आने के बाद शराब बिक्री को लेकर कई नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. कोरोना काल में शराब की ऑनलाइन बिक्री भी प्रदेश में शुरू की गई है. छत्तीसगढ़ की नई शराब नीति की चर्चा पूरे देश में हो रही है. बताया जा रहा है कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भी छत्तीसगढ़ की शराब नीति पसंद आई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!