रायपुर

सदस्यता अभियान पर मरकाम आज लेंगे युवा कांग्रेस की बैठक, निकाय चुनाव ने डाला था, खलल

रायपुर न्यूज़ धमाका //  सदस्यता अभियान को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम आज युवा कांग्रेस की बैठक लेंगे. मोहन मरकाम ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 10 लाख सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया है. निकाय चुनाव की वजह से हमें देर जरूर हुई, 31 मार्च तक हमे सदस्य बनाने हैं लेकिन उम्मीद है कि फरवरी में ही 10 लाख सदस्य बनाने का टारगेट पूरा कर लेंगे.

सदस्यता अभियान के लिए जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस की कमेटियों को निर्देशित कर लगातार मीटिंग कर रहे हैं, हमे लगता है कि 10 लाख सदस्यता अभियान का टारगेट पूरा कर लेंगे, क्योंकि हम 2023-24 के चुनाव को लेकर चल रहे हैं, यदि बूथ मजबूत होंगे तो हम हर चुनाव जीत सकते हैं, इसलिए विशेष फोकस सदस्यता अभियान पर दिया जा रहा है, डिजिटल सदस्यता अभियान पर भी हम काम कर रहे हैं लोगों को वोटर आईडी और उनके मोबाइल नंबर से जोड़कर हम डिजिटल सदस्यता अभियान चला रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!