उज्जैनमनोरंजन

‘महाकाल’ की शरण में ‘सारा अली खान’, मां अमृता के साथ महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर ‘ओम नमः शिवाय’ का किया जाप, देखें तस्वीरें

उज्जैन न्यूज़ धमाका //  फिल्म लुकाछिपी-2 की शूटिंग के लिए अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों इंदौर में हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ शनिवार को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने महाकाल के दर्शन कर ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप किया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘मां और महाकाल’। सारा अली खान ने प्रोडक्शन टीम और मां अमृता के साथ मंदिर में 50 मिनट का वक्त बिताया। बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2021 में भी सारा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंची थी। वह वहां पर अपनी फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन के लिए गई थी।

दरअसल फिल्म  लुकाछिपी-2 का कुछ हिस्सा उज्जैन में फिल्माया जाना है जिसके चलते  शनिवार सुबह विक्की कौशल और सारा अली खान उज्जैन पहुंचे। सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

सारा अली खान शनिवार सुबह फिल्म यूनिट उज्जैन पहुंची थी। इस दौरान अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ महाकाल मंदिर गईं। यहां महाकाल के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर सारा ने दर्शन किए। वे सुबह 10.30 बजे होने वाली आरती में भी शामिल हुईं। दर्शन के बाद वे महाकाल मंदिर में बने कुंड के किनारे भी कुछ देर बैठी और मां के साथ ही महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में स्थित सिद्धि विनायक गणेश, हनुमान और अन्य मंदिरों के दर्शन किए।

मंदिर आने पर हो चुकी हैं ट्रोल
सारा पिछले साल दिसंबर महीने में भी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने उज्जैन आई थीं। तब वे फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन में जुटी थीं। यहां से जाने के बाद उन्होंने महाकाल मंदिर में क्लिक किए फोटो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किए थे। इसके बाद कई लोगों ने उन्हें मुस्लिम होने के नाते महाकाल मंदिर आने पर ट्रोल किया था

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!