धमतरीछत्तीसगढ

धमतरी : आंगनबाड़ी केंद्र बंद , गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए घर-घर भेजा जाएगा भोजन

धमतरी न्यूज़ धमाका /// बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। गुरुवार को कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामले और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए ये निर्णय लिया जा रहा है।

गर्भवती महिलाओं और तीन से 6 साल तक की उम्र के बच्चों को भोजन का पैकेट घर-घर भेजा जाएगा । साथ ही मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाला भोजन भी घर-घर भेजे जाएंगे। कलेक्टर ने भोजन वितरण के दौरान कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

धमतरी नगर निगम में एक ईई की रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद निगम में स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया गया है। ईई के संपर्क में आने वाले दूसरे कर्मचारियों का भी टेस्ट किया जा रहा है। जिले में अगर कोरोना संक्रमण की बात की जाए तो यहां भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 6 दिनों में फिर से यहां मरीज बढ़ें हैं। 7 जनवरी को यहां 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस प्रकार 08 जनवरी को भी 21, 9 जनवरी को 42,10 जनवरी को 21, 11 जनवरी को 41 और 12 जनवरी को 47 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे। यही वजह है कि जिले में अब सख्ती बढ़ाई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!