खेल

टीम इंडिया का पांचवां विकेट गिरा, कोहली 29 पर आउट; टीम इंडिया की लीड 160 के पार

मुंबई न्यूज़ धमाका // भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। जहां भारत ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 156 रन बना लिए है। ऋषभ पंत और आर अश्विन क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल लीड 160+ रन की हो गई है। लंच के बाद कप्तान विराट कोहली अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 29 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट हो गए। पंत ने अपने ही अंदाज में बैटिंग करते हुए 58 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। टेस्ट में उन्होंने पांच पारियों के बाद फिफ्टी लगाई।

पुजारा-रहाणे फिर फेल
हालांकि तीसरे दिन की शुरुआत टीम इंडिया के लिए खराब रही और दिन की दूसरी ही गेंद पर चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर मार्को जेन्सन की गेंद पर आउट हुए। लेग गली पर कीगन पीटरसन ने पुजारा का बहुत ही कमाल का कैच पकड़ा। अगले ही ओवर में अजिंक्य रहाणे भी 1 रन बनाकर अपनी विकेट गंवा बैठे।

केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बड़ा ही रोमांचक होने वाला है। अगर भारतीय टीम को ये टेस्ट मैच जीतना है तो बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम इंडिया अगर 300 से ज्यादा रनों से आगे हो जाती है तो साउथ अफ्रीका को जीतना मुश्किल होगा, क्योंकि अफ्रीका की बल्लेबाजी में बहुत ज्यादा गहराई नहीं है।

ओपनर्स रहे फेल
पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी ओपनर्स का फ्लॉप शो देखने को मिला। मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर कगिसो रबाडा और केएल राहुल 10 रन बनाकर मार्को जेन्सन की गेंद पर आउट हुए। पहली पारी में राहुल 12 और अग्रवाल 15 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे।

दूसरे दिन भारतीय टीम ने की जोरदार वापसी
मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की। भारत ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी को 210 रन पर समेट कर 13 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद स्टंप्स तक दो विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए। साउथ अफ्रीका की पहली पारी दिन के तीसरे सेशन में 210 रन पर सिमट गई थी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए। शार्दूल ठाकुर ने एक विकेट झटका। साउथ अफ्रीका की ओर से कीगन पीटरसन ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए।

बुमराह ने 7वीं बार लिए पारी में 5 विकेट
दूसरे दिन का खेल बुमराह के नाम रहा। जसप्रीत ने अपने टेस्ट करियर में सातवीं बार पारी में पांच विकेट झटके। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने दूसरी बार और SENA कंट्रीज में पांचवीं बार यह कारनामा किया।

दोनों टीमें-
SA (प्लेइंग-XI)
: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रैसी वैन डर डूसेन, तेंबा बाउमा, काइल वेरेना (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुएन ओलिवियर, लुंगी एनगिडी।

IND (प्लेइंग-XI): केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!