कोंडागांवहेल्थ

नेत्रदान संगोष्ठी का आरएनटी जिला अस्पताल में किया गया आयोजन, मृत्यु होने के 6 घंटे बाद तक किया जा सकता है नेत्रदान 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक चलाया जायेगा नेत्रदान पखवाड़ा एवं जनजागरूकता अभियान

25 अगस्त से 08 सितम्बर तक जिले में नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। कोण्डागांव जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ टीआर कुंवर एवं जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ अमृत सागर की अध्यक्षता में नेत्रदान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
नेत्रदान से मिलती है पूरे परिवार को नयी जिन्दगी – इस संगोष्ठी में नेत्र सर्जन डॉ कल्पना मीणा ने नेत्रदान की महत्ता पर कहा कि नेत्रदान से एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार को नई जिंदगी प्राप्त होती है। ऐसे में 5 से 60 वर्ष तक के सभी लोगों को नेत्रदान अवश्य करना चाहिये। नेत्र विशेषज्ञ डॉ सोनू सेठ्ठी ने नेत्रदान संबंधी विभिन्न पहलुओं पर बात करते हुए कॉर्निया में सफेदी के कारणों जैसे संक्रमण, चोट लगने, विटामिन ए की कमी, कुपोषण, डिस्ट्रॉफी, जन्मजात कारणों से रेटीना पर प्रभाव के संबंध में बताया। नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ हरेन्द्र बघेल द्वारा सभी नेत्र सहायक अधिकारी एवं नेत्र ऑपरेशन थियेटर के समस्त स्टॉफ के कार्यों की सराहना करते हुए नेत्र सहायक अधिकारियों को विकासखण्ड एवं सेक्टर स्तर पर आरएचओ एवं मितानिनों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन में सहयोग के लिये प्रशिक्षित करने के संबंध में चर्चा की गई।
समस्याओं को किया जायेगा दूर – इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ संजय बसाख द्वारा नेत्र आपरेशन को सम्पन्न कराने में आने वाली समस्याओं पर चिंतन करते हुए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इनके संबंध में निरतंर प्रयास के लिये आश्वस्त किया गया। इस नेत्रदान संगोष्ठी में जिले के समस्त नेत्र सहायक अधिकारी एवं नेत्र ऑपरेषन थियेटर के समस्त नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित रहे।
मृत्यु होने के 6 घंटे तक हो सकता है नेत्रदान – इस संबंध में नेत्र सहायक अधिकार अनिल वैध ने बताया कि नेत्रदान पखवाडे के तहत् 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कॉर्निया में सफेदी के कारण आंखों की रोषनी से होने वाले मरीजों कॉर्निया प्रत्यारोपण की व्यवस्था की जायेगी। उन्होनें बताया कि कोण्डागांव षहर में नेत्रदान के लिए संपर्क नम्बर जारी किये गये है। किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर 06 घण्टे के भीतर नेत्रदान किया जा सकता है।
नेत्रदान के लिये जारी हुये नम्बर – आरएनटी जिला चिकित्सालय (07786242255), नोडल अधिकारी अंधत्व नियंत्रण (94242771153), सहायक नेत्रदान अधिकारी (8085715185, 8120219724, 9407727755, 9630754419, 9575417432, 8305880999, 7089873965, 7694010116) षामिल है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!