इंदौर

दो युवकों के पास से मिले इतने हीरे की पुलिस का भी चकरा गया सिर, गरियाबंद से चोरी कर एमपी में सस्ते दामों पर बेच देते थे

इंदौर न्यूज़ धमाका // इंदौर क्राइम ब्रांच दो हीरा चोरों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हीरा चोरी कर लाते थे। इसके बाद इंदौर और आस-पास के जिलों में सस्ते दामों पर बेच देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास इतना अधित हीरा जब्त किया की, उसे देखकर पुलिस का सिर भी चकरा गया। पुलिस ने दोनों आरपियों के पास से 55 हीरे जब्त किए हैं। जब्त हीरे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 लाख 51 हजार रुपए है। 

इंदौर क्राइम ब्रांच ने हीरे की चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से हीरे सस्ते दामों पर बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पकड़े  गए आरोपियों के पास से कुल 55 नग हीरे और 2 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

दरसअल इंदौर क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक परदेशीपुरा शिव मंदिर के पास चोरी के हीरो को ओने-पोने दामो में बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान शिव मंदिर के पास से दो आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपी से पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने अपना नाम तेजा उर्फ अशोक और विक्की उर्फ विक्रम बताया। दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 55 नग हीरा (खनिज पत्थर के रुप) मिले। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि गरियाबंद( छत्तीसगढ़) से होरो को चोरी कर लाया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों से क्राइम ब्रांच ने  55 नग हीरे बरामद किए। जब्त हीरे की कीमत 3 लाख 51 हजार रुपए है। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!