जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 16 जनवरी तक शुष्क, रहेगा मौसम

श्रीनगर न्यूज़ धमाका // जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 16 जनवरी तक शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया गया है जबकि सोमवार को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। ये जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।

स्थानीय आईएमडी कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, मौसम में और सुधार होने की संभावना है। साथ ही 16 जनवरी तक शुष्क मौसम की उम्मीद कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बीते 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहे और अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2, पहलगाम में शून्य से 2.6 और गुलमर्ग में शून्य से 10.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख के द्रास शहर में न्यूनतम शून्य से 8.8, लेह में शून्य से 7.3 और कारगिल में शून्य से 7.0 नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 9.7, कटरा में 7.6, बटोटे में शून्य से 0.8, बनिहाल में शून्य से 1.8 और भद्रवाह में माइनस 0.1 दर्ज किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!