जम्मू कश्मीरदेश

कश्मीर पंडित राहुल भट की हत्या के विरोध में बडगाम से लेकर श्रीनगर तक कर रहे जमकर धरना प्रदर्शन,आतंकी हमले में SPO रियाज अहमद दिया दम तोड़

कश्मीर,न्यूज़ धमाका :-कश्मीर घाटी में आतंकी हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित राहुल भट का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। जम्मू के बडगाम ज़िले के चदूरा स्थित तहसीलदार कार्यालय में आतंकवादियों ने राहुल भट को गोलियों से भून दिया था। राहुल भट की नृशंस हत्या से कश्मीर घाटी में काफी आक्रोश है।

राहुल भट राजस्व विभाग में कर्मचारी थे और आज उनके अंतिम संस्कार में एडीजीपी जम्मू जोन मुकेश सिंह, संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमार और डीसी जम्मू अवनी लवासा भी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर आज शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के गुदूरा पुलवामा में आतंकवादियों ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर रियाज अहमद थोकर को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें पुलवामा अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, लेकिन आतंकी हमले में घायल हुए SPO रियाज अहमद थोकर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

आतंकियों ने ऑफिस में ही गोलीबारी

जम्मू के बडगाम जिले में गुरुवार को आतंकियों ने तहसीलदार कार्यालय में घुसकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट को गोली मार दी थी। राहुल गोली लगने के बाद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े थे। दफ्तर में अचानक फायरिंग से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आतंकियों के फरार होने के बाद अन्य ने घायल कर्मचारी राहुल भट को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया और बाद में उन्हें श्रीनगर में इलाज के रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बडगाम से लेकर श्रीनगर तक विरोध प्रदर्शन

कश्मीर पंडित राहुल भट की हत्या के विरोध में बडगाम से लेकर श्रीनगर तक जमकर प्रदर्शन भी हो रहे हैं। कश्मीरी पंडितों ने राहुल के शव को सड़क पर रखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कश्मीरी पंडित कर्मचारियों का कहना है कि वे बगैर सुरक्षा काम पर नहीं जाएंगे। प्रदर्शनकारी उप राज्यपाल के आने को लेकर अड़े रहे लेकिन बाद में उप पुलिस महानिरीक्षक सुजीत कुमार के आश्वासन पर कर्मचारी शव उठाने को तैयार हो गए और बाद में राहुल का अंतिम संस्कार किया गया।

आतंकियों में उर्दू भाषा में जारी किया ये मैसेज

राहुल की हत्या की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर नाम के आतंकी संगठन ने ली है। आतंकी संगठन ने वारदात के बाद उर्दू भाषा में एक मैसेज जारी करते हुए लिखा है कि ‘आज बडगाम के चडूरा में हिंदू आतंकी की हत्या की कश्मीर टाइगर जिम्मेदारी लेता है। हम साफ कर देना चाहते हैं कि हिंदू दफ्तरों में जो भी मुसलमानों को परेशान करेगा, उसका यही अंजाम होगा। अगर भविष्य में किसी ने मुसलमानों को परेशान करने की कोशिश की तो उसे भी यही नतीजा भुगतना होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!