जम्मू कश्मीर

भारत-चीन सीमा पर मलारी सुमना बॉर्डर रोड पर हिम तेंदुओं का जोड़ा देखा गया

चमोली,न्यूज़ धमाका :- भारत-चीन सीमा पर मलारी सुमना बॉर्डर रोड पर हिम तेंदुओं का जोड़ा देखा गया है. सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने हिम तेंदुओं को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोड के किनारे दो हिम तेंदुए घूमते दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि हिम तेंदुए बर्फबारी वाले इलाकों में पाए जाते हैं.

बता दें कि स्नो लेपर्ड यानी हिम तेंदुआ हमेशा बर्फीले इलाकों में रहता है. भारत-चीन सीमा पर सुमना के समीप दो हिम तेंदुए नजर आए हैं. इस जगह पर सिर्फ भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवान ही मौजूद रहते हैं. यह प्रतिबंधित क्षेत्र भी है.

सुमना क्षेत्र में अप्रैल के माह में भी हिम तेंदुए देखे गए थे. इसके बाद अब नवंबर में ये तेंदुए दिखाई दिए हैं. हिम तेंदुए दुर्लभ प्रजाति का जीव है और यह तेजी से विलुप्त होने की कगार पर भी है. हिम तेंदुए का संरक्षण भारत सरकार और उत्तराखंड वन्य जीव संरक्षण के तहत किया जाता है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!