देश

आज है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए कुंभ राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव

राशि पर चंद्र ग्रहण,न्यूज़ धमाका :- ज्योतिषाचार्यों की मानें तो 15 दिन के भीतर दो ग्रहण होना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में कुछ राशियों पर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण अशुभ प्रभाव डालेगा। आज यानी 8 नवंबर साल आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में भी इसका महत्व है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार किसी भी ग्रहण का लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे पूर्व 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण पड़ा था और 15 दिन के भीतर ही ये दूसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है।

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो 15 दिन के भीतर दो ग्रहण होना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में कुछ राशियों पर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण अशुभ प्रभाव डालेगा। लेकिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ये शुभता लेकर आएगा। आइए जानते हैं कुंभ राशि के जातकों पर 8 नवंबर को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा। 

चंद्र ग्रहण की तिथि और समय 
साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर, मंगलवार,  को करीब  दोपहर 02:39 से शुरू होगा और सायं 06:19 बजे तक रहेगा।

सूतक काल 
चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय प्रातः 5:30 से शुरू हो जाएगा। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।


कहां-कहां नजर आएगा आखिरी चंद्र ग्रहण
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है। 


कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के लिए धनलाभ लेकर आएगा। शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि के लोगों यह चंद्र ग्रहण हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करेगा। कुंभ राशि के जिन जातकों के अपने अधिकारियों से अच्छे संबंध नहीं चल रहे, उसमें सुधार देखने को मिलेगा। अधिकारी स्वयं अपनी तरफ से पहल करेंगे। यदि आपने नौकरी के सिलसिले में कहीं साक्षात्कार दिया है तो आपका चयन हो सकता है। इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण भाग्य आपका पूरी तरह साथ देगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको भी कई अवसर प्रदान करेंगे। आर्थिक मामलों में भी आपको लाभ मिलेगा। कई दिनों से रुका हुआ धन आपको लाभ दिलेगा। 

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!