बलरामपुरक्राइमछत्तीसगढ

बलरामपुर : दो शादी शुदा बहनों ने मिलकर अपने प्रेमी को उतरा मौत के घाट

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// दो शादी शुदा बहनों ने मिलकर अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपियां दोनों बहने एक ही युवक से प्रेम करती थी और उन्हें शक था कि, मृतक का और भी किसी महिला के साथ प्रेम संबंध है। इसी शक के चलते दोनों ने मिलकर अपने प्रेमी की पीट पीटकर हत्या कर दी और फिर शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला थाना राजपुर क्षेत्र का है। यहाँ पर बागड़ी महुपारा में दो सगी बहन मीना मरकाम और रेखा मरकाम रहती थी। दोनों ने एक ही व्यक्ति से शादी की थी। पति से अनबन होने के बाद पति को छोड़कर दोनों महिला महुपारा गांव में एक साथ रहती थी। इस दौरान दोनों बहनों का संपर्क महादेव पारा निवासी मुकेश मरावी से हुआ। मुकेश भी शादीशुदा था। धीरे धीरे दोनों सगी बहनों को मुकेश से प्यार हो गया और फिर मिलना जुलना शुरू हुआ। मुकेश जब भी महुपारा आता तो दोनों बहनों से जरूर मिला करता था।

एक दिन दोनों बहनों को शक था कि, मुकेश का किसी और महिला के साथ प्रेम प्रसंग है। इसी बात से नाराज दोनों बहनों ने मुकेश को 26 दिसम्बर की दोपहर दो बजे बरहापतरा कुंआ के पास मिलने बुलाया। यहां पर तीनों का इसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, महिलाओं ने मुकेश की पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को पास के ही कुएं में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके खिलाफ धारा 302, 201, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!