अंबिकापुरछत्तीसगढ

सरगुजा : मुस्लिम दुकानदारों का बहिष्कार करने , लोगों ने ली शपथ

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग मुस्लिम दुकानदारों का बहिष्कार करने की शपथ लेते दिख रहे हैं. साथ ही ये लोग कह रहे हैं कि मुस्लिमों के साथ किसी भी व्यावसायिक लेन-देन से बचा जाए. इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. वहीं आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है.

सरगुजा पुलिस ने गांव के लोगों से इस तरह की किसी भी सभा में न शामिल होने की अपील की है. गुरुवार को वायरल हुए इस वीडियो को सरगुजा और बलरामपुर में हुए आपसी झगड़े से जोड़कर देखा जा रहा है.

कुछ दिनों पहले सरगुजा और बलरामपुर जिले के दो गांवों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इसके बाद यह वीडियो सामने आया है.वायरल वीडियो में लोग कह रहे हैं कि,’ आज से हम हिंदू संकल्प लेते हैं कि किसी भी मुस्लिम दुकानदार से किसी भी तरह के सामान की खरीदारी और बिक्री नहीं करेंगे.

वीडियो में लोग कहते दिख रहे हैं कि गांव में उनके इलाके में आने वाले फेरीवालों के धर्म की जांच की जाएगी. वह हिंदू फेरीवालों से ही सामान की खरीदारी करेंगे. अगर वह फेरीवाला मुस्लिम है तो वह सामान नहीं खरीदेंगे. इस मामले पर सरगुजा के कलेक्टर संजीव झा ने कहा है कि ASP और SDM ने गुरुवार को गांव का दौरा कर वहां के लोगों से बात की. पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि नए साल के जश्न के दौरान ये सब हुआ था. इसी घटना को कुछ लोग सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये सब नहीं होने दिया जाएगा.

सरगुजा के एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि 1 जनवरी को बलरामपुर के कुंभकला गांव में आरा गांव के कुछ लोग नए साल का जश्न मना रहे थे. उसी दौरान दोनों पक्षों में विवादद हो गया. उन्होंने कहा कि आरा के रहने वाले विशेष समुदाय के लोगों का कुंभकला गांव के लोगों से झगड़ा हो गया था. पुलिस ने संबंधित धाराओं में ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. वहीं दूसरे दिन इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि जेल भजने के बाद उन्हें तुरंत दमानत मिल गई थी. इस बात से कुंभकला गांव के लोग नाराज थे. पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाहर के कुछ लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए गांव के लोगों को भड़काया और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!