
दिल्ली न्यूज़ धमाका /// देश की राजधानी में पिछले 24 घंटे में 17,335 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद कोरोना संक्रमण दर 17.73 फीसदी पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि पिछले एक दिन में 8951 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच टेस्टिंग भी तेज कर दी गई है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 97762 कोरोना टेस्ट हुए हैं, जिसके बाद 17 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आने के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 39873 पहुंच गई है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज इससे ज्यादा की संभावना जताई थी। वही महाराष्ट्र , पश्चिम बंगाल समेत दिल्ली में हर दिन कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। तो वही दिल्ली में संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। नई साल के पहले दिन से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है।
अक्टूबर महीने में सिर्फ 4 लोगों की मौत हुई है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि कोरोना के किस वेरियंट की मौत हो रही है। जानकारों का कहना है कि इस बारे में अभी कोई डेटा नहीं है। वही बीते दिन गुरुवार को 15,097 नए मामले सामने आए, जबकि 6 लोगों की मौत हुई थी। और संक्रमण दर 15.34 फीसदी दर्ज की गयी थी, आज यही दर बढ़कर 17.73 फीसदी हो गई है। आज कोरोना संक्रमण से 9 लोगों की जान जा चुकी है।


