कोंडागांवब्रेकिंग न्यूज़साहित्य

प्रदेश में 1 सितंबर से चौथी और पांचवीं क्लास के बच्चे भी जा सकेंगे स्कूल

हरियाणा सरकार ने 1 सितंबर से चौथी एवं पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए भी फिर से स्कूल खोलने की मंजूरी दे दी है।

Haryana Unlocks : प्रदेश में 1 सितंबर से चौथी और पांचवीं क्लास के बच्चे भी जा सकेंगे स्कूल

हरियाणा सरकार ने कोरोना संक्रमण के घटते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन से संबंधित नियमों में और ढील देने का फैसला किया है। सरकार ने 1 सितंबर से राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में चौथी और पांचवीं तक के छात्रों को फिर से स्कूल आने और पढ़ाई शुरु करने को मंजूरी दे दी है।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया इस दौरान छात्रों को सरकार द्वारा जारी सभी कोरोना गाइडाइंस का सख्ती से पालन करना होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल आने वाले छात्रों के लिए मानक प्रक्रिया (SOP) का पालन करते हुए क्लास लगाई जाएंगी। इन क्लास के छात्रों को गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार अपने माता-पिता की अनुमति के साथ स्कूल आने की इजाजत होगी।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड की स्थिति अब नियंत्रण में है, इस वजह से स्कूलों को फिर से खोलने के लिए सभी तैयारी कर ली गई है। हालांकि, राज्य छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाना जारी रखेगा। बता दें कि राज्य में कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए 16 जुलाई से और कक्षा 6-8 के लिए 23 जुलाई से खोले जा चुके हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!