कोंडागांवअन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाकाब्रेकिंग न्यूज़

: अफगानिस्तान पर सर्व दलीय बैठक शुरू, सवालों के जवाब भी देंगे विदेश मंत्री

: भारत अब तक 800 लोगों को एयरलिफ्ट कर चुका है। 180 अन्य यात्रियों को गुरुवार को लाया जा रहा है।

LIVE All Party meeting on Afghanistan: अफगानिस्तान पर सर्व दलीय बैठक शुरू, सवालों के जवाब भी देंगे विदेश मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर अफगानिस्तान के हालात पर जानकारी देंगे। इस दौरान विदेश मंत्रालय की ओर से एक प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा। प्रजेंटेशन के बाद विदेश मंत्री विपक्षी नेताओं के सवालों के जवाब भी देंगे। इस बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की अहम बैठक होगी, जिसमें अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद सुरक्षा के हालात पर चर्चा होगी।

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने सेना के साथ मिलकर शानदार काम किया है। भारतीयों के साथ ही अफगानी सिखों और हिंदुओं को यहां शरण की गई है और इसकी हर तरफ तारीफ की जा रही है। अब तक भारत ने करीब 800 लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट किया है। वहीं 180 अन्य यात्रियों के साथ सेना का विशेष विमान गुरुवार को नई दिल्ली पहुंच रहा है।

VIDEO: भारत ने नाम दिया 'ऑपरेशन देवी शक्ति', काबुल से भारत पहुंचीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब की 3 प्रतियां

पीएम मोदी के निर्देश पर बुलाई बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा था कि भारत की अफगानिस्तान नीति पर सभी दलों को जानकारी दी जाना चाहिए। इसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया, राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को EAM एस. जयशंकर द्वारा अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति के बारे में 26 अगस्त, सुबह 11 बजे मुख्य समिति कक्ष, PHA, नई दिल्ली में जानकारी दी जाएगी। आमंत्रण ईमेल के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। सभी संबंधितों से उपस्थित होने का अनुरोध किया जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!