कोंडागांवछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 थाना प्रभारियों का तबादला

Transfer In Police Department: अपराध के साथ थाने में एक साल या इससे ज्यादा समय से जमे प्रभारियों का तबादला किया गया है।Publish Date: | Thu, 26 Aug 2021 08:46 AM (IST)

Transfer In Police Department: रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 थाना प्रभारियों का तबादला

रायपुर में लगातर बढ़ते अपराध के बीच कई थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार देर शाम एसएसपी अजय यादव ने तबादला सूची जारी की है। सूची में 20 थाना प्रभारी और दो एसआइ का नाम शामिल है। अपराध के साथ थाने में एक साल या इससे ज्यादा समय से जमे प्रभारियों का तबादला किया गया है।

जिन थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है, उनमें सत्यप्रकाश तिवारी को थाना आजाद चौक से गुढ़ियारी, रविशंकर तिवारी को गुढ़ियारी से आजाद चौक, ममता अली शर्मा को खम्हारडीह से महिला थाना और मंजूलता राठौर को महिला थाने से खम्हारडीह, यदुमणी सिदार को मौदहापारा से थाना पुरानी बस्ती, राकेश सिंह को पुरानी बस्ती से आमानाका, लक्ष्मीप्रसाद जायसवाल को रक्षित आरक्षी केंद्र से मौदहरापारा, अमित तिवारी थाना उरला को सरस्वती नगर थाना, भरत बरेठ को आमानाका से थाना उरला, वीरेंद्र चंद्रा रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी साइबर सेल में भेजे गए हैं।

वहीं, कुंज बिहारी नागे यातायात से रक्षित आरक्षी केंद्र, याशकरण दीप ध्रुव यातायात से रक्षित आरक्षी केंद्र तबादला किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक सिराज खान प्रभारी रामनगर चौकी को थाना उरला और गुरविंदर सिंह संधु को थाना राजेंद्र नगर से प्रभारी रामनगर चौकी बनाया गया है।

इसी तरह असफाक अहमद अंसारी को थाना राखी से गोबरा नवापारा, कृष्णचंद सिदार को गोबरा नवापारा से थाना राखी, सुदर्शन ध्रुव रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात, शरद कुमार चंद्रा तिल्दा-नेवरा से थाना आरंग, दीपेश सैनी रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात, गौतमचंद गावड़े थाना सरस्वती नगर से यातायात, सोहन लाल सिन्हा यातायात से रक्षित आरक्षी केंद्र, लेखधर दीवान थाना आरंग से तिल्दा-नेवरा भेज दिया गया है।

Health News: सर्जरी कर गाल ब्लैडर कैंसर से बचाई महिला की जान, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशन

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!