रायपुरछत्तीसगढ

लखीमपुर में चुनावी सभा को सीएम भूपेश बघेल ने किया संबोधित

रायपुर न्यूज़ धमाका /// यूपी के लखीमपुर में चुनावी सभा को सीएम भूपेश बघेल ने संबोधित किया। कहा- यूपी में किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिलता। धान हजार बारह सौ में बिकता है। किसान फसल बेचने के लिए दर दर की ठाकरें खाते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में हमने किसानों का कर्ज भी माफ किया, धान गेहूं 2500 में खरीद रहे हैं।

कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। गेहूं धान 2500 में खरीदा जाएगा। कांग्रेस को वोट दीजिए, किसानों का भला कीजिए। प्रियंका जी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने नारा दिया है: लड़की हूं लड़ सकती हूं। प्रियंका जी ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का वादा किया है।

उन्होंने आगे कहा कि जब महिलाओं पर अत्याचार होता है तो प्रियंका जी उनके साथ खड़ी होती हैं। जब ​दलितों, आदिवासियों और किसानों पर अत्याचार होता है तो प्रियंका जी उनके साथ खड़ी होती हैं। दूसरा कोई नेता नहीं है जो लोगों के दुख दर्द में खड़ा होता हो।

हमसे कहा गया कि किसानों की बात न करें। लखीमपुर कांड के बारे में बात न करें जिन्होंने किसानों के सीने पर गाड़ी चढ़ा दी, उस टेनी की औलाद की बात न करें। इस देश में लोकतंत्र है या गुंडागर्दी चल रही है? मैं बोल रहा हूं, जो करना है कर लीजिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!