केरलदेश

नवजात बच्चे पैदा होते ही उसे बाल्टी में डुबोकर की हत्या

केरल न्यूज़ धमाका ///  त्रिशूर में एक नवजात को पैदा होने के बाद पानी की बाल्टी में डुबोकर मार दिया गया. इस मामले में पुलिस ने एक युवा अविवाहित जोड़े और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने नवजात बच्चे को पानी से भरी बाल्टी में डुबोकर मारने की बात कबूल कर ली है. गिरफ्तार किए गए लोगों में बच्चे को जन्म देने वाली 22 साल की मेघा, उसका प्रेमी इमैनुएल और उनका एक दोस्त भी शामिल है. पुलिस के अनुसार, महिला ने शनिवार रात एक बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद तीनों ने उसे एक बाल्टी के पानी में डुबो दिया

शव को उसके घर पर रखा गया और अगले दिन दोनों लोगों ने शव को ले जाकर शहर की एक नहर में फेंक दिया. मंगलवार को नहर के किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों को कपड़े का एक थैला मिला, उन्होंने उसे खोला तो उसमें एक उन्हें एक शव मिला.

पुलिस ने फौरन अपनी जांच शुरू की. मामले को देख रहे आईओ (IO) सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे के कथित जैविक पिता इमैनुएल और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया. आपको बता दें कि दोनों आरोपियों ने जब अपना अपराध कबूल कर लिया तो उसके बाद मेघा को भी हिरासत में ले लिया गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!