जांजगीरछत्तीसगढ

पति ने पत्नी को चिकन बनाने से मना करने पर लात घूंसों से जमकर पीटा, पत्नी पहुंची थाने और बोली ….

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है जहां एक पति ने अपनी बीवी को इसलिए जमकर पीटा क्योंकि उसने चिकन बनाने से मना किया था। बताया गया कि आरोपी को शराब पीने की इतनी अधिक लत थी कि उसने पैसों के लिए मकान तक बेच दिया है। महिला ने अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है

ग्राम कुथुर निवासी 30 वर्षीय किरन जाहिरे पति लखन जाहिरे अपने मायके पामगढ़ के में रहती है। मंगलवार को किरन ने पुलिस से शिकायत की है कि उसका पति लखन जाहिरे आए दिन उसके साथ झगड़ा करता था। 19 दिसंबर को भी लखन ने उसके साथ मारपीट की है। किरन ने बताया कि रविवार रात को वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। कह रहा था कि चिकन बनाओ। इस पर मैंने कहा कि मैं जब घर के सब लोग खाना खा लेंगे तो बाद में अलग से चिकन बना दूंगी। मगर ये सुनते ही उसने उसे पीटना शुरू कर दिया।

अगले दिन लखन फिर शराब पीकर आया और उसने शाम को करीब 5 बजे पड़ोसियों के सामने घूंसों से जमकर पीटा। पड़ोसी देखते रहे। लेकिन कोई कुछ नहीं बोल सका। इसके अलावा लखन ने उसे गाली देते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। बताया गया कि लखन शराब पीने का इतना आदी था कि उसने अपना पैतृक घर जो कुथुर में है उसे भी बेच दिया है। अब वह अपने दो बच्चों के साथ पामगढ़ में अपनी पत्नी के मायके में ही रहता है।

किरन ने बताया कि उसकी शादी 2009 में लखन के साथ हुई थी। तब से ही लखन उसके साथ विवाद करता था। हमेशा शराब पीकर वह झगड़ा किया करता था। बार-बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना। अब उसने मेरे मायके में मारपीट की है। महिला की शिकायत पर अब पामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!