भोपालक्राइममध्यप्रदेश

MP : पांच साल के मासूम का अपहरण कर , आरोपी ने गला घोंटकर कर दी हत्या

भोपाल न्यूज़ धमाका /// जिले के जेल रोड पहाड़ी पर बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब पांच साल के मासूम का आटो से अपहरण हो गया। आरोपी महिला और उसका भाई आटो से मासूम का अपहरण कर उसे छोला मंदिर स्थित कल्याण नगर लेकर पहुंचे थे, वहां तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे जमीनी विवाद और पड़ोसी होने के कारण दोनों परिवार के बीच अक्सर होने वाली कहा-सुनी सामने आई है। पुलिस ने हत्याकांड के बाद हत्यारे भाई-बहन को हिरासत में ले लिया है।

बच्चे के अपहरण की बात पता चलते ही इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि अपहरण करने वाले पड़ोसी समरीन और उसका भाई फरजान है। दोनों की तलाश करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने फरदीन की हत्या कर दी है और लाश उनके छोला मंदिर, कल्याण नगर वाले घर पर है। पुलिस ने फरदीन की लाश बरामद कर ली है।

थाना प्रभारी वीरेंद्र चौहान – फरदीन पिता जावेद (5) जदा कॉलोनी, जेल रोड पहाड़ी पर रहता था। फरदीन के पिता जावेद टेलरिंग करते हैं। उनके पड़ोस में समरीन का परिवार रहता है। समरीन और उसका भाई फरजान बुधवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास फरदीन का अपहरण कर उसे बोरे में भरकर आटो से ले गए थे। आरोपी उसे कल्याण नगर छोला लेकर पहुंचे। कल्याण नगर में समरीन का मकान हैं। वहां दोनों ने मिलकर फरदीन की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी।

ALSO READ : नागपुर सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के दो युवकों की मौत

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!