रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा : बीजेपी मुद्दाविहीन…सबसे ज्यादा दुखी हैं भाजपाई

रायपुर न्यूज़ धमाका /// जयपुर में से लौटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज की रैली ऐतिहासिक रैली थी। अरसे बाद एक मंच पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य बड़े नेता जुटे थे। रैली में लाखों की भीड़ इस बात का परिचायक है कि देश के लोग महंगाई से त्रस्त हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में महंगाई बड़ी समस्या के रूप में आई है। पहले ये रैली दिल्ली में होनी थी, लेकिन वहां अनुमति नहीं मिली। हिन्दू वर्सेज हिदुत्व को लेकर राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अपनी-अपनी आइडिओलॉजी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का आधार झूठ है। उनके आधार हिटलर और मुसोलिनी है।

ये लोग बैंड के साथ और हाफ पेंट पहनते हैं, जो कि ये भारतीय परिधान नहीं है। उत्तरप्रदेश में दुष्प्रचार कर सत्ता में भाजपा आई है। विधानसभा में भाजपा की धर्मान्तरण के मुद्दे की तैयारी पर उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इस प्रदेश में कोई नाखुश है तो वो बीजेपी के लोग हैं।

भाजपा द्वारा यूनिफॉर्म और रेडी-टू-ईट का मुद्दा उठाने पर कहा कि यूनिफॉर्म बनाने का काम बुनकरों को दिया जाता है। उसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। रेडी-टू-ईट में 1900 शिकायतें आई थीं। गुणवत्ताविहीन कार्य हो रहे थे, इसलिए स्वचालित मशीनों से रेडी टू ईट का कार्य किया जाएगा।

ALSO READ : ट्रक-कार में भिड़ंत, दो लोगों की मौत

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!