कोरबाक्राइमछत्तीसगढ

कोरबा : सेना के जवान ने प्रेमिका को पाने के लिए दी सुपारी , प्रेमिका के पति को तीन लोगों के हाथों मरवाया

कोरबा न्यूज़ धमाका /// एक माह पहले मिले इंजीनियर के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इंजीनियर की हत्या करने के लिए पत्नी के प्रेमी ने तीन लोगों को सुपारी दी थी। आरोपी भारतीय सेना में पदस्थ है, जो वर्तमान में लद्दाख में पोस्टेड है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

22 अक्टूबर को पुलिस चौकी राजगामार क्षेत्र में एक युवक का शव जंगल में मिला था। शव पर चाकू के निशान पाये गये थे। पुलिस शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि, युवक का नाम कुलदीप बंजारे था जो शादीशुदा था और राजगामार क्षेत्र में रहता था।

इस सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान ये भी पता चला कि, कुछ दिनों से मृतक के घर बाइक सवार तीन लोगों का आना जाना लगा हुआ था। इस सूचना के बाद पुलिस ने तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे कड़ाई से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, कुलदीप इंजीनियर था और उसकी एक साल पहले ही जांजगीर चांपा की एक युवती के साथ शादी हुई थी। शादी से पहले मृतक की पत्नी का भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात संजीव साहू उर्फ संजू साहू के साथ प्रेम प्रसंग था।

दोनों अलग अलग जाति के होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई थी और संजीव की प्रेमिका की शादी मृतक कुलदीप से हो गई। इस बात से संजीव काफी नाराज चल रहा था। शादी तय होने के बाद भी आरोपी संजीव अपनी प्रेमिका को पाना चाहता था और उसे पाने के लिए उसके पति कुलदीप को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

हत्या को अंजाम देने के लिए संजीव ने पालेश्वर दास मानिकपुरी, मंगलदास महंत, और चंद्रादास नामक व्यक्तियों को 2 लाख 30 हजार रुपए की सुपारी दी। सुपारी मिलने के बाद तीनों प्लानिंग के तहत ही कुलदीप के घर पहुंचे और गड़ा धन खोजने के नाम पर उसे अपने साथ बाइक पर करूमौहा के जंगल में ले गये।

यहां पर 22 अक्टूबर की शाम पांच बजे चाकू मारकर कुलदीप की हत्या कर दी गई और फिर शव को वहीं छोड़कर भाग निकले।पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी संजीव साहू सहित चारों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में उपयोग किये चाकू, मोटर सायकल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 302, 201, 34 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!