कोरबाछत्तीसगढ

कोरबा : गुस्से से लाल पति ने पहली पत्नी पर सब्बल से किया हमला, सौतन ने बचाई जान

कोरबा न्यूज़ धमाका /// पसान थाना क्षेत्र के पनगंवा में एक पति ने अपनी पहली पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई. महिला के हाथ में गंभीर चोट लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बड़े बेटे की शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना सामने आई. महिला शकुंतला जिला अस्पताल के बिस्तर पर गंभीर हालत में पड़ी है. पति धर्मपाल ने पत्नी का हाथ काट दिया. बड़े पुत्र के विवाह के लिए पैसे मांगने शकुंतला जब पति धर्मपाल के घर गई, तब आवेश में आकर उसने सब्बल से उसके हाथ पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई.

पोड़ी-उपरोड़ा सीएचसी में उपचार कराने के बाद शकुंतला को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है. जहां उसका उपचार जारी है. बताया जा रहा है कि शकुंतला धर्मपाल की पहली पत्नी है, जो कुम्हारीदर्री की निवासी है. पति के गाली-गलौज और मारपीट किए जाने से परेशान होकर वह अपने मायके चली गई थी. इसी बीच धर्मपाल ने दूसरी शादी कर ली. अब बात जब शादी की हुई, तब शकुंतला पुत्र का हक मांगने पहुंची, लेकिन उसके साथ क्या हुआ यह सब आपके सामने है. बहरहाल, महिला का उपचार जारी है. पुलिस के पास मामला पहुंच गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!