शहडोलमध्यप्रदेश

MP : माठा पीने से छह साल के मासूम की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हालत हुई गंभीर

शहडोल न्यूज़ धमाका /// जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रात के भोजन के साथ माठा खाकर सोए एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हालत बिगडऩे लगी। जिन्हें उपचार के लिए जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य 5 सदस्यों की हालत ज्यादा बिगडऩे पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

जैतपुर थाना क्षेत्र के कोठिताल में रहने वाले एक ही परिवार के 6 सदस्य लोकेश पांडू 6 वर्षीय, राजेश, उदयभान, धनराज, अखिलेश सहित सुंदरी ने रात में खाने के साथ माठे का भी सेवन किया और सो गए थे। कुछ देर बाद अचानक सभी की तबीयत बिगडऩेे लगी। तबीयत ज्यादा नासाज होने पर उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार हुआ। इस दौरान सुबह 6 वर्षीय लोकेश की मौत हो गई। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य राजेश, उदयभान, धनराज, अखिलेश सहित सुंदरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!