
मुंगेली न्यूज़ धमाका /// सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहा थापरिवार रास्ते में कोतवाली थाने के एसपी बंगले के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. घायलों को अस्पताल रवाना कर दिया गया हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं. दो महिला और एक पुरुष को गंभीर चोटें आई है. हादसे में 2 मासूमों की हालत बेहद गंभीर है. मिली जानकारी के मुताबिक देवांगन परिवार सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद देवांगन परिवार बिलासपुर से मुंगेली लौट रहा था.



