रायपुरछत्तीसगढ

सायबर सेल और पुलिस संयुक्त टीम ने हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश दी , 3 लाख का गांजा जब्त

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के डीडीनगर थाना क्षेत्र से पुराने हिस्ट्रीशीटर को सायबर सेल और पुलिस टीम ने मंगलवार को धर-दबोचा। उसकी निशानदेही पर आरोपी के घर से 3 लाख रुपए के गांजा पार्सल बरामद हुए। गांजा पार्सल का वजन लगभग 35 किलो है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी न्यू चंगोराभाठा डीडीनगर निवासी योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी के घर में मंगलवार को दबिश देने के बाद एक कमरे से गांजा बरामद किया गया। इसके पहले हिस्ट्रीशीटर के ओडिशा से आने के बाद नशे का कारोबार करने की हल्की-फुल्की जानकारी मिली थी।

मुखबिर का जाल बिछाने के बाद कारोबार की पुष्टि हुई और अचानक ही डीडीनगर पुलिस के साथ सायबर सेल की टीम ने छापेमारी की। दिन के वक्त आरोपी के यहां दबिश देने के बाद मकान के भीतर एक कमरे को खंगाला गया। यहां एक कोने में बोरे के बंडल रखे थे। बोरे को खोलने के बाद उसके अंदर से पॉलीथिन के अलग-अलग पार्सल मिले।

फौरन आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए गांजा तस्करी के मामले में कार्रवाई की गई। एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने बताया, थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी अपने घर में गांजे का भण्डारण कर रखा है। ऐसी सूचना मिली थी, जिस पर सायबर सेल की टीम और थाना स्टॉफ से गश्ती दल को छापेमारी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।आरोपी की पुरानी हिस्ट्रीशीट है। पुलिस की निगरानी से दूर वह काफी समय से ओडिशा में सक्रिय था। सायबर की टीम ने मुखबिर तैनात किए। कार्रवाई में डीडीनगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे, सायबर सेल से सउनि. किशोर सेठ, प्रधान आरक्षक कुलदीप द्विवेदी, आर. उपेंद्र यादव, आलम बेग की अहम भूमिका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!