रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में फिर बंद होंगे स्कूल , शिक्षा मंत्री का बयान आया सामने

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश में में कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ रहा है. प्रदेश के कई जिलों में स्कूली छात्र संक्रमित मिले हैं. जिसकी बाद स्कूल बंद करने की मांग सरकार से की जा रही है. जिससे बच्चे सुरक्षित तरीके से घर बैठकर ऑनलाइन क्लास के जरिए अपनी पढ़ाई कर सकें. जिस समय स्कूल बंद करने की मांग हो रही है.

शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने स्कूलों को बंद करने की बात का सिरे से नाकार दिया है. उन्होंने बयान देते हुए कहा कि स्कूल बंद नहीं होंगे. बच्चों की शिक्षा भी जरुरी है, और सुरक्षा भी.उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति काफी कंट्रोल में हैं. छात्रों के लिए पढ़ाई भी जरूरी है. स्कूलों में सुरक्षा के लिए प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किया जाएगा.

कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के मद्देनजर स्कूल बंद करने की मांग की जा रही है. जिस पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल बंद होने से छात्रों को काफी नुकसान हुआ. है. दो साल बाद 100 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल खुला है. फिर से स्कूल को बंद किया तो छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!