रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर : विद्युत विभाग ने दिखाई सख्ती ,शराब दुकानों के काटे कनेक्शन

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शुक्रवार को कचना स्थित अंग्रेजी शराब दुकान का बिजली कनेक्शन कट कर दिया गया। बिजली सप्लाई रुकने के बाद कर्मचारियों ने भी काम बंद कर दिया। फ्रिजर मशीनों के बंद हो जाने की वजह से बीयर के शौकीनों को वापस लाैटाया गया। एक करीबी सूत्र ने बताया, दो दिन पहले मोवा स्थित देशी व अंग्रेजी शराब दुकान में भी बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन काटने पहुंचे थे।

यहां दिन के वक्त मीटर बंद कर दिया। जब बिल का भुगतान किया, तब लाइन वापस जोड़ा गया आबकारी विभाग ने शहरभर में शराब दुकानें संचालित करने के लिए महंगे भाड़े पर जमीन किराए से ली गई है। कई जगहों पर खुद से शराब दुकान बनवाई है, जबकि कई जगह पहले से बने हुए भवनों में शराब दुकानों की शिफ्टिंग की गई है। यहां पर बिजली के लिए मीटर लगाए गए हैं, जिसका मेंटेनेंस भी आबकारी की ही तरफ से किया जाना है, लेकिन इसके बाद भी बड़ी दुकानों में बिल रोके जा रहे हैं।

कचना शंकर नगर की शराब दुकान में अक्टूबर महीने से बिजली बिल का बकाया है। यहां पर ही 27 हजार रुपए से ज्यादा का हिसाब है। इस तरह से बाकी दुकानों में भी हजारों रुपए बकाया होने के बाद बिजली विभाग को भुगतान होने वाली राशि का तगड़ा हिसाब बताया जा रहा है। आबकारी अफसरों का तर्क है कि दुकानों में डिजिटल सिस्टम तैयार किया जा रहा है। बिल जनरेट होते ही आईडी से भुगतान किया जाएगा।

कई शराब दुकानों की फ्रिज खराब हो चुकी है। फ्रिज बदलने के लिए कर्मचारियों ने कंपनी को पत्र लिखा है। फ्रिज की खराबी की वजह से बीयर का शौक रखने वालों को गर्म बोतलों से ही गुजारा करना पड़ रहा है। पुरानी दुकानों से नई जगह पर शिफ्ट दुकानों में नई फ्रिज पहुंचाई गई हैं। शहर की ज्यादातर पुरानी दुकानों में अव्यवस्था होने से लोगोें को परेशानी हो रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!