रायपुरछत्तीसगढ

खारुन नदी में मिली दुर्गा-महाकाली की प्राचीन मूर्ति , पुरातत्व विभाग को दी गई जानकारी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// कांदुल गांव के पास से गुजरने वाली खारुन नदी से ग्रामवासियों को मां दुर्गा, महालक्ष्मी और अष्टभुजी मां कालिका की प्रतिमा मिली है। इन दुर्लभ मूतियों को दाई सतबहनिया गोधाम समिति के संचालक ने ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर निर्माण कर उसमें स्थापित करने की पहल की है। गोधाम समिति और कांदुल के ग्रामवासियों के सहयोग से देवी प्रतिमाओं को स्थापित करने मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।

सदस्यों ने बताया, जनसहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य 95 फीसदी पूरा हो गया है। प्राचीन मूर्तियों के संबंध में पुरातत्व विभाग के संचालक और जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है। अष्टभुजी कालिका माता की प्रतिमा पुरातत्व की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसका परीक्षण संचालक पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से कराने भेजा गया।

माता की दुर्लभ प्रतिमाओं को विधि-विधान से नए मंदिर में स्थापित करने के संबंध में गोधाम समिति के संचालक सूरज कुमार यादव का कहना है, गांव कांदुल के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी मातारानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करना चाहते हैं। इस संबंध में ग्रामवासियों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत सिंह भगत, धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के नाम प्रेषित की गई है, जिसमें गांव कांदुल, काठाडीह, दतरेंगा, डोमा, मुजगहन के सरपंचों के हस्ताक्षर भी हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!