देश

हिमाचल में भारी बर्फबारी से गिरा तापमान, गुजरात में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है राजस्थान में बारिश पर अलर्ट

 दिल्ली न्यूज़ धमाका // भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार सुबह जारी अपने पूर्वानुमान में उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए गुजरात के आणंद, भरूच, नवसारी, वलसाड, अमरेली और भावनगर में आज के लिए स्थानीय प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं महाराष्ट्र में भी भारी बारिश के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक नासिक में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की टमाटर और अंगूर की फसलों को नुकसान हुआ है। यहां एक किसान ने बताया है कि दो एकड़ में अंगूर की खेती कर रहा था लेकिन अभी हो रही बारिश से अंगूर बर्बाद हो रहे हैं। इससे भारी नुकसान हुआ है।

मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका

चक्रवाती तूफान और भारी बारिश के चलते मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पहाड़ी राज्यों में हो सकती है बर्फबारी

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। दिसंबर के पहले सप्ताह में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ेगी. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

गुजरात के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, डांग और तापी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। बारिश के बाद देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में तापमान में गिरावट का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बारिश की संभावना है। बुधवार को महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण समेत गुजरात में भारी बारिश की आशंका है। आई एम डी एक चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के तटों से टकराने की भी संभावना जताई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!