कांकेरछत्तीसगढ

नक्सलियों ने जिओ टावर में लगाई आग , कंट्रोल यूनिट जलकर राख

कांकेर न्यूज़ धमाका /// जिले के पखांजूर में रविवार को माओवादियों ने जबरस्त उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने जिओ कंपनी के मोबाइल टावर में आग लगा दी है। जिससे टावर का कंट्रोल यूनिट पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए जवानों को रवाना किया गया है।

नक्सल प्रभावित इलाके ताड़ावेली में दर्जन भर से ज्यादा नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे थे। यहां उन्होंने जिओ के मोबाइल टावर के कंट्रोल यूनिट में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे इलाके में जिओ का नेटवर्क पूरी तरह से ठप्प हो गया है। फिलहाल नेटवर्क नहीं होने की वजह से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है

बता दे कि गढ़चिरौली मुठभेड़ के विरोध में नक्सलियों ने 6 राज्यों में 27 नंवबर को भारत बंद का आह्वान किया था। बंद को सफल बनाने कर लिए माओवादियों बस्तर में अलग-अलग स्थानों पर उत्पात मचाया। नारायणपुर में नक्सलियों ने सरपंच पति की हत्या कर दी है। एक JCB वाहन को भी आग के हवाले किया था। इधर सुकमा में सड़क को काट कर जगह-जगह बैनर पोस्टर भी चस्पा किए थे। शुक्रवार की रात नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में रेलवे ट्रैक को उखाड़ कर मालगाड़ी के 3 इंजन समेत 19 डिब्बों को डिरेल किया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!