जम्मू कश्मीरदेश

जम्मू कश्मीर :उमर अब्दुल्ला ने आर्टिकल 370 के प्रावधानों को निरस्त करने पर सरकार से किए ये सवाल

जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// रविवार को जम्मू कश्मीर के डोडा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता को संबोधित किया।

उमर अब्दुल्ला ने अपने संबोधन में कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, यह कहा गया था कि अंबानी, टाटा और बिड़ला जम्मू-कश्मीर में निवेश लाएंगे और रोजगार के बहुत सारे अवसर पैदा होंगे।कुछ नहीं हुआ है। चल रही परियोजनाओं में भी स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा। हमारे शासन के दौरान जिन इलाकों से आतंवाद का सफाया हुआ था, वहां आतंकवाद फिर से बढ़ रहा है। ये आतंकवादी बाहर से नहीं आए हैं, बल्कि कश्मीर के युवा हैं। जोकि गुस्से और अन्य कारणों से हथियार उठाने को तैयार हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 370 हटा, क्या बाहर से लोग आए? क्या कारखाने लगे। क्या बाहर के होटल के मालिक आए, और उन्होंने कहा कि अब मैं डोडा में होटल बनाऊंगा। अब में किश्वाड़ में होटल बन बाऊंगा। अब मैं वनीहार का ये जो झील है उसके किनारे टूरिज्म का एक विलेज बनाऊंगा।आए लोग, पैसा लेकर यहां लगाने के लिए। हमें कहा गया था, अंबानी, टाटा और बिड़ला सब आएंगे। कोई नहीं आया। कहा गया था कि हमारे नौजवानों के लिए रोजगार ही रोजगार होगा। किस नौजवान को 5 अगस्त 2019 के बाद रोजगार प्रदान किया गया। उल्टा जो हमारे प्रोजेक्ट चल रहे थे, उन प्रोजेक्ट में भी हमारे नौजवानों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। ये सच्चाई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!