मुंबईक्राइम

युवती की रेप के बाद बेरहमी से हत्या का खुलासा ,चाकू से 26 बार हमला, फिर हथौड़े से युवती के सिर को फोड़ा

मुंबई न्यूज़ धमाका /// मुंबई के कुर्ला में युवती की रेप के बाद हत्या के मामले का खुलासा किया है. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जो बताया वो हैरान कर देने वाला है.

पुलिस ने बताया कि युवती की बेरहमी से हत्या की गई है. उन्होंने आगे बताया कि पीड़िता के शरीर पर चाकूओं से 26 बार हमला किया गया है. वारदात को अंजाम देते वक्त आरोपियों ने हथौड़े से युवती का सिर फोड़ दिया था. इससे युवती की एक आंख भी बाहर निकल गई थी.पुलिस ने इस मामले में आरोपी रिजवान शेख और उसके दोस्त फैजल शेख को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता को उसके घर से वारदात वाली जगह लेकर गया था. जहां पहले से उसका दोस्त इंतजार कर रहा था. खाली इमारत में पहुंचने के बाद आरोपी ने युवती पर चाकुओं से लगातार 26 बार हमला किया. इस दौरान युवती की गर्दन और पेट को निशाना बनाया.आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह और युवती रिलेशनशिप में थे. लिहाजा युवती शादी के लिए आरोपी पर दबाव बना रही थी. लेकिन आरोपी युवती से शादी नहीं करना चाहता था. वह उससे पीछा छुटाना चाह रहा था. इसलिए उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर युवती की हत्या की साजिश रची थी.

बता दें कि 27 नवंबर को मुंबई के कुर्ला में वीबी नगर पुलिस ने एचडीआईएल कॉलोनी में एक खाली इमारत की छत पर युवती का शव मिला था.पुलिस को शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था. यह हमारे लिए बड़ी चुनौती थी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था, जिसमें हत्या से पहले रेप की पुष्टि हुई.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!