हरयाणामनोरंजन

सपना चौधरी के लोरी गाने ने मचाया धमाल , 11 करोड़ के पार देखा गया

हरियाणा न्यूज़ धमाका /// हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने फैंस के दिलों पर एक अलग जगह बनाई है- सपना अपने फोटोज और वीडियो को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। उनका हर गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। 20 जनवरी 2021 को उनका सॉन्ग ‘लोरी’ रिलीज हुआ था। इससे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने को अब तक 110 मिलियन यानी 11 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

लोरी गाने को सिमरन बुमराह ने गाया है। वहीं लिरिक्स संजीत सरोहा और म्यूजिक मोहन पांचल ने दिया था। इस गाने डायरेक्शन जीत घंघास ने किया है। सॉन्ग में सपना चौधरी और उनके बच्चे के बीच एक प्यारा-सा रिश्ता दिखाया गया है। लोरी गाना गांव की पृष्ठभूमि को दर्शाता है। सपना गाने में बच्चे को संभालने के साथ घर के काम करती नजर आती हैं।

हाल ही में सपना चौधरी का विवेक राघव के साथ म्यूजिक वीडियो ‘-अलट पलट’ रिलीज हुआ था। इस सॉन्ग को भी यूजर्स ने काफी पसंद किया है।बता दें कि सपना चौधरी एक सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस है। उन्हें लोक गायिका के तौर पर खास पहचान मिली है। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने बाद वह देशभर में प्रसिद्ध हो गई। सपना, ‘नानू की जानू’, ‘भांगओवर’ और ‘वीरे की वेडिंग’ आदि बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!