छत्तीसगढदंतेवाडा

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रेलवे ट्रैक को नक्सलियों ने पहुंचाया नुकसान, मालगाड़ी पटरी से उतरी

दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका /// छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में भांसी रेलवे स्टेशन पर नक्सलियों ने रेल पटरी की फिश प्लेट निकाल कर ट्रेन दिया, जिससे एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन ( एनएमडीसी) की खदान से लौह अयस्क लेकर तेलंगाना के विशाखापत्तनम जा रही थी। इससे किरंदुल कोत्तावालसा (केके) रेलमार्ग पर रेल यातायात ठप पड़ गया है। मालगाड़ी रात करीब आठ बजे किरंदुल से रवाना हुई थी।

दंतेवाड़ा के भांसी व कामालूर स्टेशनों के बीच बासनपुर गांव के निकट इस हादसे में ट्रेन की आधा दर्जन बोगियां नीचे गिर गई हैं। यह घटना रात करीब 8.30 को घटित हुई। वातदात की सूचना मिलते ही किरंदुल से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन रवाना की गई। आरपीएफ व रेलवे की टीम को भी भेजा गया है। नक्सलियों ने ट्रेन के इंजन पर बैनर बांधा है । जिसमें 27 नवंबर को बीच भारत बंद का एलान किया गया है। मौके पर जगह जगह नक्सल पर्चे भी फेंके गए हैं। जिस जगह यह वारदात हुई है वह घोर नक्सल प्रभावित है व सड़क मार्ग से पहुंच विहीन है। इस इलाके में नक्सली पहले भी इस तरह की वारदात करते रहे हैं। ट्रेन के डिरेल होने से केके रेलमार्ग पर यातायात थम गया है।

मौजूदगी दिखाने नक्सली उखाड़ते हैं पटरी

केके लाइन पर दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने कई महीनों के बाद लौह अयस्क से भरे मालगाड़ी को पटरी के गिराने के लिए फिश प्लेट उखाड़ी है। संयोग रहा कि फिश प्लेट उखाड़ने के बाद कोई सवारी ट्रेन नहीं गुजरी, न ही तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!