दिल्लीदेश

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता और बिगड़ी

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// दिल्ली में जहरीली हवा लगातार बरकरार है। पिछले दो दिन से दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 का आंकड़ा पार कर गया था। इस हवा के इस स्तर को गंभीर के रूप में वर्गीकृत किया गया है। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हवा बेहद खराब स्तर की उच्चतम श्रेणी में रही।

प्रदूषण एजेंसियों ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिनों में हवा की गति में मामूली वृद्धि से प्रदूषण दूर हो जाएगा। सफर के अनुसार आज सुबह दिल्ली का एक्यूआई 386 दर्ज किया गया है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली की सतह पर हवाओं की दिशा पूर्व की ओर रही।

इसकी गति10 किमी प्रति घंटे थी। वहीं मिश्रण की ऊंचाई करीब 1100 मीटर दर्ज की गई। वेंटिलेशन इंडेक्स भी मानक 6000 मीटर/सेकेंड के बजाय 500 तक कम हो गया था। इसके संयुक्त प्रभाव के कारण प्रदूषक न तो ऊंचाई में दूर तक फैल सकता है और न ही सतह के साथ दूर तक फैल सकता है। नतीजा हवाओं के जहरीली हो जाने के तौर पर रहा। गुणवत्ता सूचकांक गुरुवार को 400 के मुकाबले शुक्रवार को 406 पर पहुंच गया।

दूसरी ओर, सफर का अनुमान है कि शुक्रवार को पराली कम जलने और हवा की दिशा पूर्व की ओर होने के कारण धुएं का हिस्सा गंभीर प्रदूषण में मामूली रहा। इस अवधि के दौरान, पराली जलाने के 274 मामलों के साथ दिल्ली के प्रदूषण में इसका हिस्सा केवल 8 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इसकी रफ्तार, मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स ने शुक्रवार को दिल्ली की हवा को खराब करने में अहम भूमिका निभाई. इससे दिल्ली का प्रदूषण गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!