देश

कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट से दुनिया में बढ़ी चिंता, पीएम मोदी करेंगे बैठक,

रायपुर न्यूज़ धमाका /// दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट (बी.1.1.529) को ओमीक्रोन नाम दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसका नामकरण करने के साथ ही इसे इसे वैरिएंट आफ कंसर्न की श्रेणी में रखा है। यानी अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट है। इससे पहले कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को भी इसी श्रेणी में रखा गया था। इसके साथ ही पूरी दुनिया में कोरोना महामारी की चिंता फिर बढ़ गई है। देशों ने दक्षिणा से आने और जाने वाली उड़ानों पर रोक लगाना शुरू कर दिया है। अमेरिका, ब्रिटेन, इटली और इजरायल समेत कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका, लेसेटो, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मोजांबिक, नाबिया और इस्वातिनी के लिए उड़ानें बंद कर दी हैं। नीदरलैंड समेत और कई देश इसी तरह के उपाय करने पर विचार कर रहे हैं।

कोरना महामारी और टीकाकरण पर पीएम मोदी की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से थोड़ी देर में देश में कोरोना महामारी की ताजा स्थिति और टीकाकरण पर आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं दक्षिण अफ्रीका से आने-जाने वाली फ्लाट्स पर भी भारत सरकार आज फैसला कर सकती है।

  • कोरोना के इस वैरिएंट में बड़ी संख्या में उत्परिवर्तन (म्युटेशन्स) हैं, मतलब यह तेजी से फैलता है।
  • इसमें मरीज के बार-बार संक्रमित होने का जोखिम अधिक रहता है।
  • दक्षिण अफ्रीका के लगभग सभी प्रांतों में इस प्रकार के मामलों की संख्या बढ़ती दिख रही है।
  • इस प्रकार के संक्रमण में पिछले उछाल की तुलना में तेज दरों पर पता चला है।
  • इसके दौरान पाए जाने वाले लक्षण भी बहुत सामान्य हैं।

दक्षिण अफ्रीका मेंके कारण ल ओमीक्रोन गातार बिगड़ते हालात के बीच भारतीय क्रिकेट टीम का दौरा भी संकट में नजर आ रहा है। भारतीय टीम को 3 टेस्ट, 3 वनडे और 4 टी20 खेलने के लिए दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका जाना है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यदि कोरोना महामारी के कारण दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर पाबंदियां लगाई जाती हैं तो टीम इंडिया का दौरा रद्द भी किया जा सकता है। यानी कोरोना महामारी एक बार फिर खेलों पर ग्रहण लगा सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!