चंडीगढ़देशपंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू बरसे चन्नी सरकार पर , इन मुद्दों पर भूख हड़ताल पर बैठने की दी धमकी

चंडीगढ़ न्यूज़ धमाका /// आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ही सरकार पर जोरदार तंज कसा और भूख हड़ताल में बैठने की चन्नी सरकार को धमकी दे डाली। एक कार्यक्रम के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने ड्रग्स मामलों पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट जारी करने के लिए कहा है। पंजाब कांग्रेस में उपजा बवाल अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि अगर ड्रग्स और बेअदबी मामले की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई तो वे भूख हड़ताल करेंगे। पिछले दिनों डीजीपी और एजी की नियुक्ति को लेकर भी सिद्धू ने चन्नी के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए भी कहा था।

सिद्धू के दबाव के चलते ही सीएम चन्नी को पंजाब के एडवोकेट जनरल को हटाना पड़ा था। सिद्धू ने कहा था कि हमारी पार्टी बेअदबी के मामलों में न्याय दिलाने के वादे के साथ सत्ता में आई थी। जिसमें आप मुख्य साजिशकर्ताओं की तरफ से हाईकोर्ट में पेश हुए और हमारी सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। ऐसा नहीं चलेगा।

जिसके बाद एपीएस देओलल को हटाना पड़ा था। सिद्धू का अपनी ही पार्टी की सरकार से उलझना कोई नया विवाद नहीं है। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह से लंबे समय तक उनकी तनातनी चली और अंत में अमरिंदर ने पार्टी छोड़ दी और सिद्धू को हाईकमान से पावर मिली और पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बन गए। सिद्धू ने हाल ही में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। जब अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में बीजेपी से मुलाकात की थी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!