मुरादाबादउत्तरप्रदेशमुरदाबाद

सड़क दुर्घटना में मृत घोष‍ित किए जाने के बाद शव को मुर्दाघर के फ्रीजर में रखा गया था , अगले दिन मिला जिंदा मिला शख्‍स

मुरदाबाद धमाका धमाका ///  एक सड़क दुर्घटना के बाद मृत घोषित किए गए 45 साल का एक शख्स फ्रीजर में एक रात गुजारने के बाद जिंदा हो गया. मालूम हो कि यूपी के मुरादाबाद में मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हुए श्रीकेश कुमार को गंभीर हालत में एक क्लिनिक में लाया गया था.आगे के इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसके बाद शुक्रवार को किये जाने वाले पोस्टमार्टम के लिए उसका शव सरकारी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने रविवार को न्यूज एजेंसी AFP से बातचीत में बताया, ‘इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसकी जांच की. उसमें जिंदा होने के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे, इसलिए उसे मृत घोषित कर दिया गया.

डॉक्टरों ने कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और उसके परिवारवालों के पहुंचने तक शव को मुर्दाघर में रख दिया गया. उन्होंने कहा, ‘लगभग छह घंटे बाद जब पुलिस की टीम और उसका परिवार शव के पास कागजी कार्रवाई शुरू करने के लिए पहुंचे तो उस शख्स की सांसें चल रहीं थी. कुमार ने बताया कि शख्स का फिर से इलाज शुरू किया गया, हालांकि वह अभी भी कोमा में है. उन्होंने कहा, ‘यह किसी चमत्कार से कम नहीं है.’ डॉक्टरों ने गलती से उसे मृत कैसे घोषित कर दिया, इसकी जांच की जा रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!