बिलासपुरछत्तीसगढ

दूल्हा को ऑडी नहीं मिली तो दुल्हन को पीटा और शादी छोड़ कर भागा – लड़की पक्ष ने लगाया आरोप

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// मंगला के भाटिया रेसीडेंसी निवासी ने अपनी बेटी की शादी कोरबा के दीपिका के SECL कर्मी नरेंद्र कुमार द्विवेदी के बेटे प्रकाश द्विवेदी के साथ तय की थी। प्रकाश रायपुर में कार शोरूम में काम करता है। दोनों पक्षों के बीच रिश्ता तय होने के बाद 11 अक्टूबर को सगाई हुई। इस दौरान ही शादी व तिलक की तारीख भी तय कर दी गई, तय कार्यक्रम के मुताबिक 19 नवंबर को तिलक व 20 को बारात स्वागत होना था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष सकरी के गणेश वाटिका में शादी के लिए पहुंच गए थे।

शनिवार को बारात स्वागत की तैयारी चल रही थी, तभी सुबह करीब 10 बजे अचानक दूल्हा गायब हो गया। दूल्हे के भागने की खबर मिलते ही लड़की पक्ष हैरान रह गए। उन्हें माजरा समझ में नहीं आया, तब उन्होंने दूल्हे के पिता नरेंद्र से चर्चा की। फिर मामले की शिकायत लेकर थाना पहुंच गए। दोपहर से लेकर रात तक पूरे दिन थाने में दोनों पक्ष जुटे रहे और गहमागहमी का माहौल चलता रहा। मगर दूल्हा वापस नहीं लौटा।

शादी में शामिल होने आ रहे दोनों पक्ष के लोग रास्ते से ही वापस लौट गए। थाने पहुंची दुल्हन व परिजन ने पहले अपनी शिकायत में बताया कि रिश्ता तय होने व सगाई के बाद शुक्रवार को तिलक में उन्होंने 2 लाख रुपए नकद और दो सोने की अंगूठी भी दिए। इसके बाद भी प्रकाश ऑडी कार या फिर 40 लाख रुपए की मांग कर रहे था। उनके मना करने पर वह बिना कुछ बताए भाग निकला।

सकरी थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि दोपहर से लेकर रात तक दोनों पक्षों के बीच चर्चा चल रही थी। पुलिस दूल्हे की तलाश में भी जुट गई थी। इस दौरान लड़के वाले समझौता करने के लिए प्रयास में जुटे थे। बाद में शादी का पूरा खर्च वापस करने की शर्त पर पीड़ित पक्ष ने शिकायत वापस लेकर लिखित में समझौता कर लिया गया।

SP दीपक झा ने कहा कि पुलिस लड़की वालों की शिकायत पर FIR दर्ज करने के लिए तैयार थी। दोपहर से पुलिस दूल्हे की पतासाजी भी कर रही थी। बाद में उन्होंने आपस में समझौता कर लिया। अभी भी शिकायत मिलेगी तो तत्काल अपराध दर्ज किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने बताया कि शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों आपस में बातें करने लगे थे। दोनों पक्ष सकरी स्थित शादी भवन में आकर एक साथ शादी भी कर रहे थे। शुक्रवार की रात दोनों पक्ष ने धूमधाम से मेहंदी व अन्य रस्में को पूरा किया। इस बीच शनिवार की सुबह लड़का-लड़की बात कर रहे थे, तब उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और लड़के ने लड़की की पिटाई कर दी थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!