भोपाल

भोपाल में सरकारी विभागों में गाड़ी लगवाने का झांसा देकर हड़प लिए थे सवा करोड़ के वाहन

निशातपुरा थाना पुलिस ने सरकारी विभागों में किराए पर कार, जीप अटैच करवाने के नाम पर अच्छे मुनाफे का लालच देते हुए नई गाडि़यां हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गैंग के सदस्‍यों के खिलाफ निशातपुरा थाने में अभी तक धोखाधड़ी के छह केस दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने उनके कब्‍जे से 13 लग्जरी वाहन भी बरामद कर लिए हैं। उनकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एसपी (उत्तर जोन) विजय खत्री ने बताया कि निशातपुरा इलाके में राजपाल राजपूत और विनोद मीना नाम के व्यक्ति ने एक ट्रैवल्स खोला था। वह नए निजी वाहन के मालिकों को बताते थे कि उनकी सरकारी विभागों में पहचान है। वे लोग सरकारी विभाग में टेंडर निकलने पर निजी वाहन किराए पर अटैच करवा देते हैं। बदले में प्रतिमाह अच्छा मुनाफा होता है। उनकी बातों पर विश्वास करते हुए लोग अपने नए वाहन राजपाल और विनोद को सौंप देते थे। राजपाल और विनोद वाहनों को हड़पकर गिरवी रखकर पैसा हजम कर जाते थे। गिरोह द्वारा की गई धोखाधड़ी के छह मामले पिछले डेढ़ माह में निशातपुरा थाने पहुंचे थे। इसके बाद से पुलिस टीम गिरोह के सदस्‍यों की तलाश कर रही थी।

इसी क्रम में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गांधीनगर बायपास रोड पर एक ढाबे के सामने से गिरोह सरगना सबरी नगर भानपुर निवासी राजपाल राजपूत को हिरासत में ले लिया गया। फरार राजपाल पर 20 हजार रूपये का इनाम भी घोषित था। धोखाधड़ी के इन मामलों में शिवनगर निवासी जितेंद्र नाथ और बैरसिया निवासी रोहित मीना को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। राजपाल से हुई सघन पूछताछ के बाद वायरलेस कालोनी भदभदा निवासी कृष्णा यादव, गुनगा निवासी रामस्वरूप मीना और न्यू जेल कालोनी निवासी मोहम्मद सोहेल को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार विनोद मीना की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उस पर 10 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया है। गिरोह के कब्जे से 13 वाहन बरामद किए जा चुके हैं। इनमें पांच बोलेरो और एक इनोवा शामिल है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!