
रायपुर न्यूज़ धमाका /// चोरों ने बीती रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. धनेली बाजार चौक स्थित सुरेश ज्वेलर्स का शटर तोड़कर चोरों ने डेढ़ किलो चांदी और 1 किलो सोने के जेवर पार कर दिया.
शातिर चोरों ने दुकान का कैमरा तोड़ने के साथ डीवीआर को भी चोर ले भागे . चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरों की कीमत करीब 10 लाख रुपए है, जिसकी रिपोर्ट सराफा व्यापारी ने धरसीवां थाना के सिलतरा पुलिस चौकी में दर्ज कराया है. पुलिस पतासाजी में जुटी है

