
रायपुर न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उत्तर प्रदेश के कालिंजर और बांदा के दौरे पर सीएम बघेल रहेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर से विशेष विमान से रवाना होंगे .मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. ऐसे में उनके पास संगठन और पार्टी की चुनावी मशीनरी से समन्वय की बड़ी जिम्मेदारी है. इसी को लेकर सीएम भूपेश बघेल एक बार फिर दौरा में जा रहे हैं, जहां चुनाव के नजरिए से लोगों को लुभाने की कवायद करेंगे.

