
भिलाई न्यूज़ धमाका /// भिलाई-3 चरोदा निगम के वार्ड-2 हथखोज गांव के पार्षद सूरज बंछोर की हत्या हो गई है. अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या की .घटना रात 9 बजे की बताई जा रही है घटना के बारे में सूरज के छोटे भाई मुकेश बंछोर ने बताया है कि बड़े भाई लहु-लूहान मिले. सिर पर चोटें लगी थी. सीधे बीएम शाह अस्पताल लेकर आए. यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिसिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं. आखिर एक पार्षद की पीट-पीटकर हत्या हो जाता है, पुलिस आरोपी तक को पकड़ नहीं पाई है. बता दें कि सूरज बंछोर निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते थे.
चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस ज्वाइन कर लिए थे. ASP सिटी संजय ध्रुव ने कहा कि, मामले की जांच जारी है. परिजनों व उसे जानने वालों से पूछताछ की जाएगी.सूरज के चेहरे और पीठ पर धारदार हथियार से हमला करने का निशान है. पार्षद की हत्या का कारण और हत्यारे के बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है, लेकिन दो दिन पहले सूरज बंछोर का किसी के साथ विवाद होने की चर्चा चल रही है. उल्लेखनीय है कि पार्षद सूरज बंछोर का एक दिन पहले ही 14 नवंबर को जन्मदिन था

