
राजिम न्यूज़ धमाका /// एक युवक की लाश मिली है, लाश मिलने की सूचना पर राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ किया. जिसमें पुलिस को ये पता चला कि मृतक युवक राजिम के ही नावाडीह में रहने वाला है, जिसका नाम नोहर साहू पिता गोविंद साहू उम्र 29 वर्ष है.मृतक युवक मानसिक तौर पर बीमार बताया जा रहा है. बहरहाल युवक के मौत के कारणों का पता नही चल पाया है. पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

