रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर में नेशनल एनसीसी कैम्प का पंचम दिवस

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- एडवांस लीडरशिप कैंप के पंचम दिवस एनसीसी कैडेट्स को “डिसीजन मेकिंग” “प्रॉब्लम सॉल्विंग”,”पॉजिटिव थिंकिंग” सबजेक्टस पर व्याख्यान, परिचर्चा एवं प्रशिक्षण की कार्यशालाएं आयोजित हुई। छत्तीसगढ़ एनसीसी प्रमुख ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास ने कैम्प का निरीक्षण करने के पश्चात कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा “आपके पास व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु बहुत सारे संसाधन उपलब्ध है। एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी, लखोली रायपुर में आयोजित इस कैम्प में अपनी टीम के साथ प्रशिक्षण देने आईं “एक्सपा” की वरिष्ठ सदस्य मुम्बई की सरोज मायादेव ने बताया कि “कैडेट्स उर्जा से भरे हैं और इनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना ही हमारा लक्ष्य है।

एनसीसी में इस हेतु पर्याप्त अवसर हैं। जिसकी कल्पना करके आप रोमांचित हो जाते हैं, वही आपका लक्ष्य होना चाहिए। देश के दूरस्थ शहरों से आये हुए एक्सपा कैडेट प्रोग्राम के सदस्यों को उन्होंने शुभकामनाएं दी तथा स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। कैम्प कमांडेण्ट कर्नल रोहित कौशिक ने कैम्प की विशिष्ट जानकारियां दी। सामूहिक एनसीसी गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर लखोली,आरंग के पत्रकार वर्ग को भी आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने इस राष्ट्रीय कैम्प की गतिविधियों का अवलोकन किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!